एजुकेशन

School Holiday 2025: भारत के इन राज्यों में 14 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें अपने स्टेट का हाल

School Holiday 2025, School Closed News, Kya Kal School Band Hai: दिसंबर के दूसरे सप्ताह में अलग अलग वजहों से की राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। एक तरफ गिरते तापमान और घने कोहरे के चलते जम्मू के स्कूलों में 14 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर केरल में स्थानीय चुनाव के चलते स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है।

School Holiday 2025, School Closed News, Kya Kal School Band Hai

School Holiday 2025: भारत के इन राज्यों में 14 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday 2025, School Closed News, Kya Kal School Band Hai: दिसंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। साथ ही सर्दी ने भी पूरे तरीके से दस्तक दे (School Holiday 2025) दिया है। सुबह शाम सर्द हवाओं ने ठंडी का अहसास दिलाना शुरू कर (Tomorrow School Holiday In AP) दिया है। वहीं तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसके चलते कई क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में राज्यव्यापी शिक्षक हड़ताल ने शैक्षणिक गतिविधियों को ठप कर दिया है। इसके अलावा केरल में स्थानीय चुनाव के कारण कई जगहों पर कुछ समय के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि भारत के किन राज्यों में 13 दिसंबर तक स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।

Jammu Kashmir School Holiday: जम्मू कश्मीर के स्कूलों में 14 दिसंबर तक छुट्टी

उत्तर भारत में, गिरते तापमान और घने कोहरे के कारण जम्मू-कश्मीर के शीतकालीन क्षेत्र में अधिकारियों ने एक सप्ताह की छुट्टी घोषित कर दी है। यहां शीत लहर, कोहरे और समय से पहले बर्फबारी के कारण पहाड़ी क्षेत्रों के स्कूल 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक बंद रहेंगे

Is Tomorrow A Holiday In Kerala For Schools: केरल में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के चलते 9 और 11 दिसंबर को स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। मतदान और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य भर के सभी सरकारी और निजी स्कूल इस दिन बंद रहेंगे।

Tomorrow Is Holiday In Telangana 2025: इन राज्यों में 13 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

बता दें चक्रवात दित्वा के चलते लगातार बारिश के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय आंध्र प्रदेश के कई जिलों में स्कूल 8 से 13 दिसंबर तक बंद रहेंगे। यहां प्रशासन ने अभिभावकों से स्कूलों से अपडेट लेने को कहा है, क्योंकि बारिश की तीव्रता अलग अलग हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के अध्यापक व प्राधानाचार्य से संपर्क करें।

Maharashtra School Close News: महाराष्ट्र में बंद रह सकते हैं स्कूल

महाराष्ट्र में टीईटी संबंधी मांगों को लेकर शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के कारण मराठवाड़ा के कई जिलों में स्कूल बंद रहने की संभावना है। इस बीच, मुंबई में स्कूल सामान्य रूप से संचालित होने की संभावना है।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article