UPSC IES, ISS Final Results 2024 हुए जारी, upsc.gov.in पर ऐसे करें चेक

UPSC IES, ISS Final Results 2024 Link: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस, आईएसएस) परीक्षा, 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन रिजलट को upsc.gov.in या खबर में दिए लिंक से देखा जा सकता है।

UPSC IES, ISS Final Results 2024 Link: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस, आईएसएस) परीक्षा, 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC IES ISS Final Results 2024

यूपीएससी आईईएस, आईएसएस अंतिम परिणाम 2024 घोषित

UPSC IES, ISS Final Results 2024 डॉक्यूमेंट में पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। नोटिस में कहा गया है, “जिन उम्मीदवारों का परिणाम अनंतिम रखा गया है, उन्हें नियुक्ति का प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा, जब तक आयोग ऐसे उम्मीदवारों से अपेक्षित मूल दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कर लेता और इन उम्मीदवारों की अनंतिम स्थिति को स्पष्ट नहीं कर देता। इन उम्मीदवारों की अनंतिमता अंतिम परिणाम की घोषणा की तारीख से केवल तीन महीने की अवधि के लिए वैध रहेगी। यदि उम्मीदवार इस अवधि के भीतर आयोग द्वारा अपेक्षित अपेक्षित दस्तावेज जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।”

End of Feed