UPSC GK Quiz Questions: उगते हुए सूरज की भूमि के नाम से प्रसिद्ध अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य बने हुए 40 साल पूरे होने में बस एक दिन बाकी रह गया है। 20 फरवरी 2026 को अरुणाचल प्रदेश पूरे 40 साल का हो जाएगा। 1972 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा प्राप्त करने वाले अरुणाचल प्रदेश को 1987 में पूर्ण राज्य के रूप में घोषित किया गया। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया का हिस्सा बने इस प्रदेश में 16 जिले हैं। राज्य यह अपनी प्राचीन सभ्यता, अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सामरिक महत्व, परंपरा और इतिहास के लिए जाना जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026 पर इस राज्य से जुड़े 10 जीके के प्रश्न और उत्तर पर नजर जरूर डालनी चाहिए।
सेवन सिस्टर के इस राज्य को कितना जानते हैं आप (फोटो - कैनवा)
अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस GK Quiz
1. अरुणाचल प्रदेश को क्यों 'उगते सूरज की भूमि' कहा जाता है?
उत्तर: भारत में सबसे पहले सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के 'डोंग गांव' (Dong Village) में होता है। यही कारण है कि इस राज्य को उगते हुए सूरज की भूमि के तौर पर जाना जाता है।
2. अरुणाचल प्रदेश का पुराना नाम क्या था?
उत्तर: पूर्ण राज्य बनने से पहले अरुणाचल प्रदेश को NEFA (North-East Frontier Agency) के नाम से जाना जाता था।
3. अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिला?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा 20 फरवरी 1987 को मिला और यह भारत का 24वां राज्य बना।
4. अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?
उत्तर: ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी है।
5. विश्व प्रसिद्ध 'तवांग मठ' (Tawang Monastery) कहां स्थित है?
उत्तर: विश्व प्रसिद्ध 'तवांग मठ' अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। बता दें कि यह भारत का सबसे बड़ा और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा बौद्ध मठ है।
6. भारत का सबसे पूर्वी बिंदु कौन सा है जो अरुणाचल प्रदेश में स्थित है?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश में स्थित भारत का सबसे पूर्वी बिंदु किबिथू (Kibithu) है।
7. अरुणाचल प्रदेश का राजकीय पशु क्या है?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश का राजकीय पशु गयाल (Gayal) है, जिसे 'मिथुन' (Mithun) भी कहा जाता है।
8. ब्रह्मपुत्र नदी को अरुणाचल प्रदेश में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी को दिहांग या सियांग (Dihang/Siang) के नाम से जाना जाता है।
9. नामदफा राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?
उत्तर: नामदफा राष्ट्रीय उद्यान (Namdapha National Park) अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिला में स्थित है।
10. अरुणाचल प्रदेश की मुख्य भाषाएं कौन सी हैं?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश की मुख्य भाषाएं अंग्रेजी (राजभाषा), न्येसी, आदि, मोंपा और हिंदी है।
