एजुकेशन

सरकारी नौकरी: पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी 35000 से ज्यादा, जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri Result 2026, Latest Government Job 2026, Punjab Excise Inspector Recruitment 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोप्ड ने एक्साइज इस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च 2026 है। यहां आप पीएसएसएसबी एक्साइज इस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Punjab Excise Inspector Recruitment 2026: पंजाब एक्साइज इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी

Sarkari Naukri Result 2026, Latest Government Job 2026, Punjab Excise Inspector Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Punjab Excise Inspector Recruitment 2026) खबर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोप्ड ने एक्साइज इस्पेक्टर के पदों पर भर्ती (Punjab Excise Inspector Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 197 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च 2026 है। यहां आप पंजाब एक्साइज इस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्सन प्रोसेस जान सकते हैं।

PSSSB Punjab Excise Inspector Recruitment 2026: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन

  • अनारक्षित वर्ग (General Category) - 76
  • अनुसूचित जाति (SC) - 39
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) - 20
  • अन्य - 62

Punjab Excise Inspector Recruitment 2026 Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

पंजाब एक्साइस इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही 10वीं कक्षा तक पंजाबी एक विषय के रूप में पढ़ा होना अनिवार्य है। इसके अलावा पर्सनल कंप्यूटर या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में कम से कम 120 घंटे का एक्सपीरियंस होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष अनिवार्य है। इसके अलावा यहां रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Punjab Excise Inspector Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले PSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर PSSB Punjab Excise Inspector Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगातन करें।
  7. आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Punjab Excise Inspector Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), बीसी (BC) व ईडब्लूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं दिव्यांगजनों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है।

Punjab Excise Inspector Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

पीएसएसएसबी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार पीएसएसबी की वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article