एजुकेशन

UPSC Free Coaching 2025: यूपी में IAS और PCS की फ्री कोचिंग, जानें कैसे करें आवेदन

UPSC Free Coaching 2025 Admission: सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग की तरफ से यूपीएससी सिविल सर्विस की फ्री कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। राज्य सरकार की तरफ से फ्री कोचिंग के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए छात्रों को UP SWD की ऑफिशियल वेबसाइट- socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाना होगा।

Image

UPSC Free Coaching

Photo : iStock

UPSC Free Coaching 2025 Admission: उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग की तरफ से यूपीएससी सिविल सर्विस की फ्री कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। राज्य सरकार की तरफ से फ्री कोचिंग के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए छात्रों को UP SWD की ऑफिशियल वेबसाइट- socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाना होगा। सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है।

सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। इसके लिए जो ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UPSC Free Coaching Registration ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएससी की फ्री कोचिंग में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर UP IAS, PCS Pre Exam Free Coaching Online Form 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSC Free Coaching इन शहरों में होगी कोचिंग

अभ्यर्थियों को आईएएस, पीसीएस की फ्री कोचिंग उत्तर प्रदेश के परीक्षा सेंटरों में मिलेगी। इसमें लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज और गोरखपुर के सरकारी कोचिंग सेंटर शामिल हैं। इस कोचिंग स्कीम से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के स्नातक पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग फ्री में दी जाएगी। इसके साथ ही रहने के लिए छात्रावास, लाइब्रेरी और भोजन की सुविधा भी फ्री उपलब्ध होगी। कोचिंग की अवधि 10 महीने की होगी। इसके लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। साथ ही परिवार की सालाना आय 6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article