UPSC Exam Calendar 2025 PDF Download Link (यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर): संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने वर्ष 2025 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। शिड्यूल के अनुसार, सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा का आयोजन इस साल 25 मई को किया जाएगा, इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर से देख सकते हैं।
जो उम्मीदवार यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते हैं, वे और भी चौकन्ने हो जाएं, क्योंकि सीएसई यानी सिविल सेवा परीक्षा के साथ साथ एनडीए और अन्य परीक्षा, पंजीकरण तिथि की जानकारी आ चुकी है।
यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 कैसे करें चेक, UPSC Exam Calendar 2025 How to Check Online
यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 डाउनलोड करने का आसान स्टेप्स:-- आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं
- इसके बाद Notification Tab पर क्लिक करें
- इसके बाद 'Annual Calendar 2025' पर क्लिक करें।
- पूरा शेड्यूल स्क्रीन पर खुल जाएगा। आप चाहें तो नीचे दिए डायरेक्ट लिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं।
- पीडीएफ डाउनलोड करना या प्रिंटआउट लेना न भूलें।
कब है एनडीए और एनए परीक्षा, UPSC NDA NA Exam Date
एनडीए और एनए परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन 11 दिसंबर, 2024 को जारी किया जाएगा। यूपीएससी वार्षिक कैलेंडर 2025 को डाउनलोड (upsc exam calendar 2025 download) करने के लिए आप upsc.gov.in पर जाने के अलावा यहां खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक को भी चेक कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस में लिखा है, ''The dates of notification, commencement and duration of Examinations/ RTs are liable to alteration, if the circumstances so warrant" जिसका आसान शब्दों में मतलब है कि जरूरत पड़ने पर परीक्षा तिथि में बदलाव भी किया जा सकता है।
