UPSC Exam Calendar 2024 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शैक्षणिक वर्ष 2024 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीएससी ने 2024 में होने वाली सिविल सेवा परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं की डिटेल्स जारी कर दी है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डिटेल्स चेक कर सकते हैं। आयोग के कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) की प्रारंभिक परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से और IFS मुख्य परीक्षा 24 नवंबर से आयोजित की जाएगी। यहां देखें पूरा कैलेंडर।
UPSC Annual Exam Calendar 2024
- इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 - 18 फरवरी, 2024
- संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 - 18 फरवरी, 2024
- सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) एलडीसीई-2024 - 10 मार्च, 2024
- एनडीए और एनए परीक्षा (I), 2024 - 21 अप्रैल, 2024
- सीडीएस परीक्षा (I) 2024 - 21 अप्रैल, 2024
- सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 - 26 मई, 2024
- भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 - 26 मई, 2024
- आई.ई.एस./आई.एस.एस. परीक्षा, 2024 - 21 जून, 2024
- संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2024 - 22 जून, 2024
- इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 - 23 जून, 2024
- संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2024 - 14 जुलाई, 2024
- सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 - 20 सितंबर, 2024
- भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 - 24 नवंबर, 2024
- भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 - 24 नवंबर, 2024
कब होगी सिविल सेवा परीक्षा 2023
कैलेंडर के मुताबिक, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से और IFS मुख्य परीक्षा 24 नवंबर से आयोजित की जाएगी। एनडीए/एनए और सीडीएस परीक्षा अधिसूचना 20 दिसंबर को जारी की जाएगी। जबकि रजिस्ट्रेशन 9 जनवरी, 2024 से शुरू होंगे। एनडीए और एनए (I) परीक्षा 21 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी एनडीए और सीडीएस (1) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर, 2023 से शुरू होगी और 9 जनवरी, 2024 तक जारी रहेगी। संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। CISF सहायक कमांडेंट EXE LDCE 2024 10 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं 21 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएंगी। जबकि यूपीएससी भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) प्रारंभिक परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।
