UPSC ESE Mains 2024: जारी हुई यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन एग्जाम डेट, जानें कब होगी परीक्षा

UPSC ESE Mains 2024 Date: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम के माध्यम से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग स्ट्रीम में कुल 167 पद भरे जाएंगे।

UPSC ESE Mains 2024, UPSC Engineering Services Main Exam 2024 Date: यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम (मेन्स) की तारीख (UPSC ESE Mains Exam Schedule 2024) घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी ईएसई एग्जाम 2024 डेट चेक कर सकते हैं।

UPSC ESE Mains 2024

UPSC ESE Mains 2024

UPSC ESE Mains Schedule 2024: जून में होगी मेन्स परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज (मेन्स) एग्जाम का आयोजन 23 जून (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जून के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed