UPSC ESE 2023 Mains Dates: यूपीएससी ईएसई मेन्स का शेड्यूल जारी, upsc.gov.in पर घोषित हुई डेट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 2, 2023, 08:31 PM IST

UPSC ESE 2023 Mains Exam Dates: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी ईएसई 2023 मेन्स परीक्षा के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक शेड्यूल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी हुआ है। इसके अनुसार यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, ईएसई मेन्स 2023 जून के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in चेक करें।

UPSC ESE 2023 Mains Exam Dates Schedule: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी की ओर से यूपीएससी ईएसई 2023 मेन्स परीक्षा के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम को जारी कर दिया गया है। आधिकारिक शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in की मदद से जारी किया गया है। इसके अनुसार, यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा ईएसई मेन्स 2023 जून के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने वाली है।

UPSC ESE 2023 Mains Exam Dates

UPSC ESE 2023 मेन्स परीक्षा

यूपीएससी की ओर से जारी किए गए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी ईएसई मेन्स परीक्षा 25 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी ईएसई 2023 मेन्स परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - सुबह की पाली और दोपहर की पाली। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

End of Feed