एजुकेशन

CUET UG 2023: कुछ ही घंटे में बंद हो रही सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो, cuet.samarth.ac.in पर आ रही सिटी स्लिप

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 2, 2023, 10:50 PM IST

CUET UG 2023 Correction Window and City Slip: एनटीए 3 अप्रैल 2023 को सीयूईटी यूजी 2023 करेक्शन विंडो को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे कल तक आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी एग्जाम मई में आयोजित होने वाली है।

Image

CUET UG 2023 करेक्शन विंडो

CUET UG 2023 Correction Window and City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA कल 3 अप्रैल 2023 को CUET UG 2023 करेक्शन विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने CUET 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर कल तक अपने आवेदन को एडिट भी कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा मई में आयोजित होने वाली है। सीयूईटी यूजी 2023 रजिस्ट्रेशन 30 मार्च को बंद हो गया था।

सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 12 मार्च 2023 थी, हालांकि यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार की ओर से एक घोषणा के बाद, छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से खोल दिया गया।

जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, करेक्शन विंडो 1 अप्रैल 2023 को खुली और कल 3 अप्रैल 2023 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदनों को रात 11:50 बजे तक एडिट कर सकेंगे। एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर, ईमेल पता और स्थाई पता बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीयूईटी यूजी 2023 करेक्शन विंडो- इन चीजों में कर सकते हैं बदलाव

उम्मीदवार किसी भी एक क्षेत्र को बदल सकते हैं - नाम, माता का नाम, पिता का नाम, फोटोग्राफ या हस्ताक्षर।

उम्मीदवार अपने कक्षा 10 और कक्षा 12 के विवरण को बदल सकते हैं।

उम्मीदवार उसी राज्य के भीतर अपना परीक्षा केंद्र शहर बदल सकते हैं। उन्हें 2 विकल्प मिलेंगे।

उम्मीदवार अपनी जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी और उप श्रेणी में भी बदलाव कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपने विषय, परीक्षा और यूनिवर्सिटी वरीयता में भी बदलाव कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार यूजी परीक्षा के लिए सीयूईटी 2023 परीक्षा सिटी स्लिप 30 अप्रैल 2023 को उम्मीदवारों के लिए जारी होगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा 21 से 31 मई, 2023 तक आयोजित होने वाली है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article