UPSC ESE 2023 Mains Exam Dates Schedule: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी की ओर से यूपीएससी ईएसई 2023 मेन्स परीक्षा के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम को जारी कर दिया गया है। आधिकारिक शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in की मदद से जारी किया गया है। इसके अनुसार, यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा ईएसई मेन्स 2023 जून के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने वाली है।
यूपीएससी की ओर से जारी किए गए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी ईएसई मेन्स परीक्षा 25 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी ईएसई 2023 मेन्स परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - सुबह की पाली और दोपहर की पाली। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
UPSC ESE 2023 Mains Schedule: यूपीएससी ईएसई 2023 मेन्स परीक्षा शेड्यूल
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स 2023 क्लियर करने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। UPSC ESE प्रारंभिक परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। यूपीएससी की प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए UPSC ESE रिजल्ट 2023 को 3 मार्च के दिन ही घोषित किया गया था।
यूपीएससी ईएसई मेन्स 2023 परीक्षा के लिए यूपीएससी एडमिट कार्ड परीक्षा डेट से तीन सप्ताह पहले यूपीएससी ईएसई परीक्षा उम्मीदवारों के लिए जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ले जाना जरूरी होगा। इसके अलावा यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लेटेस्ट अपडेट को उम्मीदवार लगातार यहां पर चेक कर सकते हैं।
