UPSC CSE Interview Schedule 2025 Released: यूपीएससी सीएसई की मेन्स परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC CSE Interview Schedule 2025) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 2 दिसंबर 2025 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के लिए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) कार्यक्रम जारी कर (IAS Interview Schedule 2025) दिया है। मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इंटरव्यू का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। बता दें आयोग ने यूपीएससी मेन्स परीक्षा का रिजल्ट 11 नवंबर 2025 को घोषित किया था। यहां कुल 2,736 उम्मीदवार पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए पात्र हैं।
UPSC CSE Interview Schedule 2025 Released: यहां देखें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा इंटरव्यू का शेड्यूल
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 11 नवंबर, 2025 को घोषित सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2025 के परिणामों के आधार पर आयोग ने सोमवार, 08.12.2025 से सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) शुरू करने का निर्णय लिया है। पर्सनालिटी टेस्ट 8 दिसंबर से शुरू होंगे। यहां 19 दिसंबर तक अभ्यर्थियों का रोल नंबर वाइज इंटरव्यू होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
UPSC CSE Interview Schedule 2025: यहां देखें यूपीएससी सीएसई इंटरव्यी का शेड्यूल
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Interview Schedule Civil Services (Main) Examination, 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इंटरव्यू का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPSC CSE Interview Schedule 2025: ई समन पत्र जल्द कर सकेंगे डाउनलोड
इन 649 उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई समन पत्र जल्द ही उपलब्ध करवा दिया जाएघा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सूचित व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तिथि और समय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
