एजुकेशन

SBI SO Recruitment 2025: एसबीआई में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! 996 पदों पर निकली भर्ती

SBI SO Recruitment 2025: एसबीआई में वी पी वेल्थ के लिए 506 पद, ए वीपी वेल्थ के लिए 206 पद, कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के लिए 284 पदों पर आवेदन निकाले हैं। इन पदों को मिलाकर एसबीआई कुल 996 पदों को भरेगा। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है। साथ ही कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है।

Image

sbi so recuitmet 2025

SBI SO Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के लिए 996 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2025 रखी गई है और ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए आवेदन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लें।

किन पदों पर निकली भर्ती ? SBI SO Vacancy 2025

बताते चलें कि एसबीआई में वी पी वेल्थ के लिए 506 पद, ए वीपी वेल्थ के लिए 206 पद, कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के लिए 284 पदों पर आवेदन निकाले हैं। इन पदों को मिलाकर एसबीआई कुल 996 पदों को भरेगा।

इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या फिर संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए एक्सपीरियंस और एमबीए या फिर विशिष्ट सर्टिफिकेशन को प्राथमिकता दी जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 26 साल और अधिकतम आयु 42 साल तय की गई है। एवीपी वेल्थ के पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 साल और अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है। साथ ही कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 मई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

कितना होगा आवेदन शुल्क ? SBI SO Notification 2025 Out

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर करियर सेक्शन में भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ना होगा और तय तारीख से पहले-पहले आवेदन करना होगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article