UPSC CSE Final Result 2023: जारी होने जा रहा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2023 Date: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 1105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 1 फरवरी 2023 से 21 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

UPSC CSE Final Result 2023, UPSC Civil Services Final Result 2023 Date: यूपीएससी एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (UPSC CSE Final Result 2023) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना रिजल्ट (UPSC IAS Final Result 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC CSE Final Result 2023

UPSC CSE Final Result 2023

UPSC CSE Final Result 2023: तीन चरणों में हुआ इंटरव्यू

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में कुल 2916 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों के लिए यूपीएससी इंटरव्यू तीन चरणों में आयोजित किया गया। यूपीएससी इंटरव्यू का पहला चरण 2 जनवरी से 16 फरवरी तक चला। वहीं, दूसरा चरण 19 फरवरी से 15 मार्च और तीसरा चरण 18 मार्च से 9 अप्रैल तक आयोजित किया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed