UPSC CSE 2024: फरवरी में आएगा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन, जानें कब व कैसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

UPSC CSE 2024, UPSC Civil Services Exam Notification 2024: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन फरवरी में जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख और पैटर्न चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE 2024, UPSC Civil Services Exam Notification 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2024) का नोटिफिकेशन फरवरी में जारी कर दिया जाएगा। अगर आप भी यूपीएससी परीक्षा 2024 में शामिल होना चाहते हैं तो यहां परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

UPSC Exam Notification 2024
UPSC Exam Notification 2024

UPSC CSE Notification 2024: कब आएगा नोटिफिकेशन

यूपीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन 14 फरवरी 2024 को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 5 मार्च तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed