एजुकेशन

MP Police Constable Result 2023: यहां से डाउनलोड करें एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, जानें कब तक होगा जारी

MP Police Constable Result 2023, Sarkari Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

MP Police Constable Result 2023

Photo : iStock

MP Police Constable Result 2023, MP Police Constable Sarkari Result 2023 Date: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 कब आएगा? मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितंबर तक किया गया था। इस परीक्षा में शामिल लगभग 7 लाख अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

MP Police Constable Result 2023: दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा कांस्टेबल परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की सितंबर में जारी कर दी गई थी।

MP Police Constable Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली गई है। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 जारी होते ही डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to Download MP Police Constable Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

MP Police Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 7090 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌इस लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article