एजुकेशन

UPSC CMS Final Result 2024 OUT: यूपीएससी सीएमएस का फाइनल रिजल्ट जारी, कैटेगरी A में केशव को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

UPSC CMS Final Result 2024 Declared: यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से UPSC CMS 2024 के लिए फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें कुल 765 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। इस परीक्षा में केशव को कैटेगरी A में रैंक 1 प्राप्त हुआ है। फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

Image

UPSC CMS का फाइनल रिजल्ट जारी

Photo : iStock

UPSC CMS Final Result 2024 Declared: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से UPSC CMS 2024 के लिए फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें कुल 765 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। इस परीक्षा में केशव को कैटेगरी A में रैंक 1 प्राप्त हुआ है। रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है। फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

यूपीएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, UPSC CMS फाइनल रिजल्ट14 जुलाई को आयोजित लिखित परीक्षा (भाग 1) के लिए आयोजित हुई थी। इसके अलावा सितंबर से नवंबर 2024 के बीच आयोजित पर्सनेलिटी टेस्ट (भाग 2) के परिणामों के आधार पर तैयार किए गए हैं।

UPSC CMS Final Result 2024: ऐसे करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स कोUPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर, UPSC CMS फाइनल रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: एक नई PDF फाइल खुलेगी. इसे डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर चेक करें।

स्टेप 4: इसके बाद रिजल्ट चेक करने के लिए अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।

स्टेप 5: भविष्य के लिए आप इसके प्रिंटआउट ले लें.

UPSC CMS Final Result 2024 Direct Link यहां चेक करें।

कब आएगी मार्कशीट?

यूपीएससी की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन में बताया गया है कि उम्मीदवारों की मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकेगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article