एजुकेशन

UPSC CMS इंटरव्यू शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी, 17 अप्रैल से शुरू होगा ये टेस्ट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 26, 2023, 06:14 AM IST

UPSC CMS Exam Schedule 2023: यूपीएससी सीएमएस इंटरव्यू शेड्यूल 2022 आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। व्यक्तित्व परीक्षण 17 अप्रैल से 24 मई, 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन यानी अधिसूचना को जारी कर दिया गया है, जिसका डायरेक्ट लिंक उम्मीदवार यहां पर देख सकते हैं।

Image

UPSC CMS Schedule

UPSC CMS Exam Schedule 2023: यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से अगस्त 2022 में संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, सीएमएस रिजल्ट जारी किया गया है। लेटेस्ट अपडेट ये है कि यूपीएससी ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2022 के पर्सनैलिटी टेस्ट या व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) आयोजित करने का निर्णय लिया है। यूपीएससी सीएमएस साक्षात्कार 17 अप्रैल 2023 से शुरू होगा और कुल 1894 उम्मीदवार इंटरव्यू या व्यक्तित्व परीक्षण के लिए योग्य हैं।

1,894 उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण कार्यक्रम, उनके रोल नंबर, डेट और इंटरव्यू के सेशन के बारे में जानकारी नीचे दी गई है। व्यक्तित्व परीक्षण 17 अप्रैल से 24 मई, 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना में लिखा है, 'इन 1894 उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन पत्र शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.in से डाउनलोड किया जा सकता है।'

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि व्यक्तित्व परीक्षण यानी इंटरव्यू की डेट और समय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित तिथि और समय के भीतर अंतिम रूप से डीएएफ जमा नहीं किया है, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उस उम्मीदवार को कोई ई-समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

यूपीएससी सीएमएस इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं। जारी की गई पीडीएफ सूची में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करें। इसके अलावा नोटिफिकेशन को upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article