एजुकेशन

UPSC CMS 2025 Application: कंबाइंड मेडिकल सर्विस के लिए यहां करें आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा

UPSC CMS 2025 Exam: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कंबाइंड मेडिकल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 700 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।

Image

कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा

Photo : iStock

UPSC CMS 2025 Exam: मेडिकल सर्विस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कंबाइंड मेडिकल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 700 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। यूपीएससी सीएमएस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कंबाइंड मेडिकल सर्विस के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 11 मार्च 2025 तक का समय दिया जाएगा। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

UPSC CMS Application ऐसे करें आवेदन

  1. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अगले पेज पर UPSC COMBINED MEDICAL SERVICES EXAMINATION के लिंक पर जाएं।
  4. अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  6. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  7. आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSC CMS Exam Details: कितने पदों पर भर्तियां?

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 705 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें मेडिकल ऑफिसर ग्रेड ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के कुल 226 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा रेलवे में मेडिकल ऑफिसर के 450 पदों पर, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर दिल्ली में 20 पदों पर और दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 9 पदों पर भर्तियां होंगी।

इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 11 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा सीनियर मेडिकल ऑफिसर को पे लेवल 12 के तहत सैलरी मिलेगी। इस पद पर 78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये तक सैलरी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article