Union Public Service Commission, UPSC ने यूपीएससी सिविल सेवा साक्षात्कार दौर के लिए यूपीएससी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग ने इन एडमिट कार्ड को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी एडमिट कार्ड 2023 को यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड
यूपीएससी एडमिट कार्ड 2023 व्यक्तित्व परीक्षण के लिए चरण 3 के लिए जारी किया गया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा व्यक्तित्व परीक्षण का चरण 3 अप्रैल 24 से शुरू होगा।
उम्मीदवार सिविल सेवा साक्षात्कार दौर के लिए अपना यूपीएससी प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है - Important Notice – Civil Services Mains Examination 2022
- एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें, आपका यूपीएससी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा।
UPSC Civil Services 2023
कितने लोग होंगे यूपीएससी 2023 साक्षात्कार में शामिल
यूपीएससी कुल 582 उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार का दौर आयोजित करेगा। UPSC पहले ही चरण 1 में 1,026 उम्मीदवारों और चरण 2 में 918 उम्मीदवारों के लिए व्यक्तित्व परीक्षण आयोजित कर चुका है। इस बार तीसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है।
यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स 2022 के उम्मीदवारों के लिए व्यक्तित्व परीक्षण 30 जनवरी, 2023 को शुरू हुआ था। यूपीएससी ने आगे बताया कि इंटरव्यू राउंड के लिए ई-एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
