एजुकेशन

Indian Army Agniveer Admit Card 2023: जारी हुए भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 6, 2023, 12:11 PM IST

Indian Army Agniveer Admit Card 2023 released at joinindianarmy.nic.in: भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा का एडमिट कार्ड आ गया है। उम्मीदवार लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, इन एडमिट कार्ड को joinindianarmy.nic.in से चेक व डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा का एडमिट कार्ड

भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। इन एडमिट कार्ड को उन उम्मीदवारों के लिए जारी कर दिया गया है, जो भारतीय सेना में अग्निवीर परीक्षा के माध्यम से शामिल होना चाह रहे थे। बता दें, उम्मीदवार लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, इन एडमिट कार्ड को joinindianarmy.nic.in से चेक व डाउनलोड किया जा सकता है।

वेबसाइट पर आई है यह जानकारी

आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है कि 'Admit Card for Agnivver general Duty Category will be live in phases, Starting from 05 April till 08 April and for the other remaining Categories admit card will be made available from 11 April evening onwards”

"अग्निवीर जनरल ड्यूटी कैटगरी के लिए एडमिट कार्ड कई फेज में लाइव किया जाएगा, 05 अप्रैल से 08 अप्रैल तक और अन्य शेष श्रेणियों के लिए एडमिट कार्ड 11 अप्रैल की शाम से उपलब्ध कराए जाएंगे"

ऑनलाइन होगी परीक्षा

भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। उम्मीदवार तैयारी कसकर शुरू कर दें, क्योंकि यह एक बेहतरीन मौका है भारतीय सेना में शामिल होने का।

इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा प्रारूप में किया जाएगा।

Indian Army Agniveer परीक्षा की तिथि 17 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2023 है।

Indian Army Agniveer परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार इन स्टेप्स से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले इस साइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध अग्निवीर के लिए लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज कर सकते हैं।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें और एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article