एजुकेशन

upsc.gov.in, CDS Admit Card 2024: जारी हुए यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड, देखें कब है परीक्षा व कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

UPSC CDS Admit Card 2024 Download: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर संयुक्त रक्षा सेवा यानी सीडीएस परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से चे​क व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूपीएससी सीडीएस एडमिट कार्ड 2024

Union Public Service Commission (UPSC) CDS Admit Card 2024 जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर संयुक्त रक्षा सेवा यानी सीडीएस परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र जारी किया है, उम्मीदवार यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक देखने के साथ साथ सीडीएस परीक्षा की तिथि व संबंधित अन्य जानकारी भी देख सकते हैं।

UPSC CDS Exam 2024 Date, यूपीएससी सीडीएस परीक्षा 2024 कब है?

संघ लोक सेवा आयोग आयोग सीडीएस परीक्षा 2024 का आयोजन 21 अप्रैल को करेगा, उम्मीदवार परीक्षा तिथि तक UPSC CDS Admit Card 2024 Download कर सकेंगे।

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.gov.in से स्टेप बाय स्टेप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ (मूल) फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा, जिसका नंबर ई-प्रवेश पत्र में उल्लिखित है। UPSC CDS Admit Card 2024 Official Website Link के लिए नीचे देखें

UPSC CDS Admit Card 2024 How to Download

UPSC CDS Hall Ticket 2024 Download करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

  • UPSC CDS Admit Card 2024 Official Website upsconline.nic.in पर जाएं।
  • अब e-Admit Cards for VARIOUS EXAMINATIONS OF UPSC पर क्लिक करें।
  • अब Combined Defence Services Examination (I), 2024 सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2024 के सामने DOWNLOAD पर क्लिक करें।
  • To Download e-Admit Card के नीचे Click Here पर क्लिक कर दें।

संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस 1) के साथ साथ एनडीए 1 परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी किया है, जिसे आप इस लिंक (UPSC NDA NA 1 Admit Card 2024 Download Direct Link) से डाउनलोड कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article