UP Lecturer Technical Admit Card 2026 Released: उत्तर प्रदेश में लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Lecturer Technical Admit Card 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर टेक्निकल परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UP Lecturer Technician Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें यूपी लेक्चरर टेक्निशियन भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड
UP Lecturer Technical Exam Date: कब होगी यूपी लेक्चरर टेक्निकल परीक्ष
बता दें यूपी लेक्चरर टेक्निशियन भर्ती परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 2 दिसंबर 2025 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 2 जनवरी 2026 थी। यहां आवेदवन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2026 थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
UP Lecturer Technical Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPSC UP Lecturer Technician Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Lecturer Technical Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा का समय
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
UP Lecturer Technical Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे यूपी लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही ध्यान रहे एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एंट्री नहीं दी जाएगी।
