एजुकेशन

UPPSC PCS Result Topper List: आगरा की दिव्या पीसीएस परीक्षा में अव्वल, यहां देखिए पूरी टॉपर लिस्ट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 7, 2023, 10:40 PM IST

UPPSC PCS Result Topper List, Who is PCS Topper Agra Divya Singh: आगरा की रहने वाली और रिटायर फौजी की बेटी दिव्या सिंह ने यूपी पीसीएस की परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक हासिल करके टॉप किया है। यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारते हुए टॉप 10 में 8 स्थान अपने नाम किए हैं।

Image

यूपीपीएससी पीसीएस टॉपर दिव्या सिकरवार

Who is UPPSC PCS Topper Agra Divya Singh: यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड 10 महीने की मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद जारी कर दिया गया है। बेटियों ने एक बार फिर इस पीसीएस परीक्षा के परिणाम में भी बाजी मारने का काम किया है। इस बीच आगरा की रहने वालीं दिव्या सिकरवार ने UPPCS की PCS परीक्षा में टॉप किया है। दिव्या रिटायर्ड सैनिक श्री राजपाल सिंह की बेटी हैं और वह मूलरूप से आगरा की एत्मादपुर तहसील के गांव रामीगढ़ी की रहने वाली हैं जोकि राज्य के अंदर आने वाले समय में एक एसडीएम अधिकारी के रूप में अपनी सेवा देती नजर आएंगी।

यूपीपीएससी पीसीएस रिजल्ट के टॉप-3 में तीनों बेटियां:

यूपीपीएससी के प्रभारी सचिव विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि हमारी बेटियां हमारा गौरव, यह नारा पीसीएस की चयन प्रक्रिया में भी सही साबित हुआ है क्योंकि यूपीपीएससी पीसीएस के परिणामों में बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कुल चयनित 364 उम्मीदवारों में से 33 प्रतिशत यानी कि 110 बेटियों के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा खास बात यह भी है कि टॉप-3 लिस्ट में उत्तर प्रदेश की रहने वाली तीनों ही छात्राएं हैं। वहीं टॉप-10 में 8 बेटियों ने अपनी जगह बनाते हुए सुनहरे भविष्य के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने का काम किया है।

UPPSC PCS Toppers Names Top 5 List: यहां पर देखें यूपीपीएससी पीसीएस 2022 परीक्षा टॉपर्स की लिस्ट
रैंकरोल नंबरनामकैटेगिरी
1306160दिव्या सिकरवारजनरल
2468646प्रतीक्षा पांडेजनरल
3457824नम्रता सिंहजनरल
4583415आकांक्षा गुप्ताजनरल
5108823कुमार गौरवजनरल
UP PCS Full Toppers List: ऊपर बताए गए यूपीपीएससी पीसीएस के टॉप 5 के अलावा यहां पर पूरी टॉपर लिस्ट देखी जा सकती है कि किन उम्मीदवारों ने यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा में अव्वल स्थान हासिल किए हैं।
UPPSC PCS Toppers Names List, UP PCS Topper List

यूपीपीसीएस परीक्षा टॉपर लिस्ट

अगर वहीं टॉप-20 लिस्ट की बात की जाए तो इसमें 12 बेटियों ने सफलता हासिल करके अपना नाम रोशन किया है। यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा में चयनित हुए 39 एसडीएम में 19 महिलाएं हैं। इसके अलावा डिप्टी एसपी के लिए चयनित हुई 26 महिलाओं के नाम शामिल हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article