एजुकेशन

UPPSC PCS Exam 2023: यूपी पीसीएस एग्जाम के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख, uppsc.up.nic.in पर तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 3, 2023, 11:27 PM IST

UPPSC PCS Exam 2023: यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अगर आपने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से तुरंत अप्लाई कर सकते हैं।

Image

UPPSC PCS Exam 2023

Photo : iStock

UPPSC PCS Exam 2023, UPPSC PCS Application Form 2023: यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 10 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल निर्धारित की गई थी।

UPPSC PCS Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी पीसीएस परीक्षा (UP PCS Exam 2023) के माध्यम से विभिन्न विभागों में 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा (UP PCS Pre Exam 2023) की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी और इसके लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी होगा।

UP PCS Exam 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply online for UPPSC PCS Exam 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूपीपीएससी पीसीएस के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।
UPPSC PCS Application 2023: देना होगा इतना शुल्क

यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article