UPPSC PCS Admit Card 2024, UPPSC PCS Prelims Admit Card 2024 Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (UPPSC PCS Prelims Exam 2024) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
UPPSC PCS Pre Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
आयोग ने फिलहाल यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी करने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UPPSC PCS Prelims Exam 2024: प्रीलिम्स एग्जाम की डेट
यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 मार्च को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
UPPSC PCS Prelims Exam 2024: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में जनरल स्टडीज पेपर 1 से 200 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, जनरल स्टडीज पेपर 2 से 200 अंकों के 100 सवाल होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए कुल 4 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा और फिर इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे।
UPPSC PCS Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से राज्य विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 220 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 1 जनवरी से 29 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
