UP Police SI ASI Vacancy: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर SI कॉन्फिडेंशियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI क्लर्क और अकाउंटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए होने वाली शॉर्टहैंड परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। इसके लिए आधिकारिक जानकारी आई है, जिसमें कहा गया है कि 28.02.2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर में निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर शॉर्टहैंड परीक्षा होगी।
यूपी पुलिस एसआई एएसआई की शॉर्टहैंड
देखें आधिकारिक सूचना में क्या लिखा है?
'उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आशुलिपि परीक्षा दिनांक 28.02.2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर में निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जायेगी। अभ्यर्थियों के आशुलिपि परीक्षा से सम्बन्धित प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिनांक 24.02.2026 को अपलोड किये जायेंगे।
विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिये बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।'
- इससे पहले 25 अक्टूबर 2025 को लिखित परीक्षा के लिए इंटिमेशन स्लिप जारी की गई थी।
- UPPRB ने राज्यभर में 1 और 2 नवंबर, 2025 को पुलिस सब इंस्पेक्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था।
- इसके बाद 10 दिसंबर को यूपी पुलिस SI, ASI और Computer Operator लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था।
आगे क्या
लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड परीक्षा भी पास करना अनिवार्य है, जिसका आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा।
उम्मीदवार Sub Inspector (Confidential), ASI (Clerk/Accounts) और Computer Operator के लिए होनी वाली शॉर्टहैंड परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर बने रहें।
कितने पदों पर होनी है भर्ती
UPPRPB द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इस भर्ती अभियान के जरिए सब इंस्पेक्टर SI कॉन्फिडेंशियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI क्लर्क और अकाउंटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर के 1900 से ज्यादा पदो को भरा जाएगा।
