RVUNL Mains Admit Card 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जारी किया एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Feb 12, 2026, 08:38 PM IST
RVUNL Mains Admit Card 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने energy.rajasthan.gov.in पर प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए RVUNL Technician Mains Admit Card 2026 जारी कर दिया है। जानें परीक्षा की तारीख, समय, सेंटर के बारे में
आरवीयूएनएल मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जारी
RVUNL Mains Admit Card 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने आज 12 फरवरी 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए RVUNL Technician Mains Admit Card 2026 उपलब्ध करा दिया है। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, सेंटर का नाम, रिपोर्टिंग का समय और गाइडलाइंस भी हो सकती हैं, इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए लिंक से इन प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
RVUNL Mains Exam Date 2026
RVUNL Technician Mains Exam 2026 एक ही दिन 23 फरवरी 2026 को होने वाला है। RVUNL टेक्नीशियन मेन्स एग्जाम के लिए RVUNL टेक्नीशियन मेन्स एडमिट, Advt. No. RVUN/Rectt.-2024/04 के तहत अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, और कैंडिडेट्स को यह पक्का करना होगा कि वे इसे एग्जाम सेंटर पर ले जाएं।
RVUNL Mains Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'RRVUNL Technician Various Post Mains Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- अंत में अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
कितने पद भरे जाने हैं?
कैंडिडेट वेरिफिकेशन के लिए एग्जाम की जगह पर RVUNL Technician Mains Admit Card 2026 के साथ ओरिजिनल फोटो आइडेंटिटी प्रूफ जरूर ले जाएं। RVUNL रिक्रूटमेंट एग्जाम का उद्देश्य टेक्नीशियन ग्रेड 3, ऑपरेटर ग्रेड 3, और प्लांट अटेंडेंट ग्रेड 3 पोस्ट के लिए कुल 2163 वैकेंसी भरना है।
