एजुकेशन

UP Police SI ASI Vacancy: यूपी पुलिस एसआई एएसआई की शॉर्टहैंड परीक्षा गौतमबुद्धनगर में होगी, तारीख कर लें नोट

UP Police SI ASI Vacancy: यूपी पुलिस एसआई एएसआई वैकेंसी के तहत शॉर्टहैंड परीक्षा गौतमबुद्धनगर में होगी। इसके लिए आधिकारिक जानकारी आ गई है, जिसमें कहा गया है कि 28.02.2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर में निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर शॉर्टहैंड परीक्षा होगी।

Image

यूपी पुलिस एसआई एएसआई की शॉर्टहैंड

UP Police SI ASI Vacancy: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर SI कॉन्फिडेंशियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI क्लर्क और अकाउंटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए होने वाली शॉर्टहैंड परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। इसके लिए आधिकारिक जानकारी आई है, जिसमें कहा गया है कि 28.02.2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर में निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर शॉर्टहैंड परीक्षा होगी।

देखें आधिकारिक सूचना में क्या लिखा है?

'उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आशुलिपि परीक्षा दिनांक 28.02.2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर में निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जायेगी। अभ्यर्थियों के आशुलिपि परीक्षा से सम्बन्धित प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिनांक 24.02.2026 को अपलोड किये जायेंगे।

विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिये बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in का अवलोकन करें।'

  • इससे पहले 25 अक्टूबर 2025 को लिखित परीक्षा के लिए इंटिमेशन स्लिप जारी की गई थी।
  • UPPRB ने राज्यभर में 1 और 2 नवंबर, 2025 को पुलिस सब इंस्पेक्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था।
  • इसके बाद 10 दिसंबर को यूपी पुलिस SI, ASI और Computer Operator लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था।

आगे क्या

लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड परीक्षा भी पास करना अनिवार्य है, जिसका आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा।

उम्मीदवार Sub Inspector (Confidential), ASI (Clerk/Accounts) और Computer Operator के लिए होनी वाली शॉर्टहैंड परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर बने रहें।

कितने पदों पर होनी है भर्ती

UPPRPB द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इस भर्ती अभियान के जरिए सब इंस्पेक्टर SI कॉन्फिडेंशियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI क्लर्क और अकाउंटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर के 1900 से ज्यादा पदो को भरा जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article