UPPCS Topper Neha Panchal: कौन हैं यूपी पीसीएस टॉपर नेहा पांचाल, शादी और मां बनने के बाद रच दिया इतिहास

UPPCS Topper Neha Panchal, Motivational Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा-2024 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां नेहा पांचाल ने पहली रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस परिणाम से उन सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल पेश की है जो शादी और बच्चों के बाद अपने सपनों को अधूरा छोड़ देती हैं।

UPPCS Topper Neha Panchal, Motivational Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां 947 पदों में से 932 पदों पर उम्मीदवारों का चयन हुआ है। यहां नेहा पांचाल ने पहली रैंक लाकर इतिहास रच दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश की अनन्या को दूसरा स्थान मिला है। जबकि तीसरे नंबर पर अभय प्रताप हैं। नेहा को उप जिलाधिकारी यानी (SDM) का पद मिलने की संभावना है। नेहा के इस परिणाम ने उन सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल पेश की है जो शादी और बच्चों के बाद अपने सपनों को अधूरा छोड़ देती हैं।

UPPCS Topper Neha Panchal, Motivational Success Story

UPPCS Topper Neha Panchal: कौन हैं यूपी पीसीएस टॉपर नेहा पांचाल (फोटो आभार यूट्यूब PWUPPCS)

UPPCS Topper Neha Panchal: कौन हैं यूपी पीसीएस टॉपर नेहा पांचाल

बता दें नेहा मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री मोतीराम मेमोरियल गर्ल सीनियर सेकेंड्री स्कूल से किया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की। ऐसे में यहां आपके लिए यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में टॉप करने वाली नेहा पांचाल के सफलता की कहानी लेकर आए हैं।

End of Feed