UP Board Marksheet 2023, UPMSP UP Board Class 10th 12th Sarkari Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार कुछ ही दिन में खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी किया जाएगा।। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबससाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट (UP Board 10th, 12th Result 2023) की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UP Board 10th, 12th Exam 2023: लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार
यूपी बोर्ड 10वीं यानी हाईस्कूल परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं इंटर की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल परीक्षा में लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
UP Board Marksheet 2023: कब और कहां मिलेगी मार्कशीट
यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगा क्योंकि स्टूडेंट्स को यह संबंधित स्कूल से वितरित की जाएगी।
How to download UPMSP UP Board 10th, 12th Marksheet 2023
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का काम समय से एक दिन पहले ही पूरा कर लिया गया था। बोर्ड नें अब 10वीं व 12वीं रिजल्ट की तैयारी तेज कर दी है। ऐसे में रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
