UP Board Result 2025 by Digilocker: घोषित हुआ यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें रिजल्ट

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 via DigiLocker: उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन यानी यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in के अलावा डिजिलॉकर (Digilocker) के माध्यम से देख सकते हैं।

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 via DigiLocker: उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन यानी यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in के अलावा डिजिलॉकर (Digilocker) के माध्यम से देख सकते हैं। यूपी बोर्ड ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को अंकपत्र और प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर मिलेगा। इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 54.37 लाख छात्र उपस्थित हुए, जिसमें 27.32 लाख छात्र कक्षा 10 (हाईस्कूल) की परीक्षा दे रहे थे और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

How to download UP Board Result 2025 from Digilocker

डिजिलॉकर से रिजल्ट देखने के लिए यूपी बोर्ड हाईस्कूल के छात्रों को अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि डालकर डिजिलॉकर से अंकपत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। वहीं इंटरमीडिएट के छात्रों को डिजिलॉकर पर अंकपत्र देखने और डाउनलोड करने के लिए अपना अनुक्रमांक और मां का नाम डालना होगा। यूपी बोर्ड ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि तकनीकी बदलाव को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Digilocker से कैसे चेक करें UP Board का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले www.digilocker.gov.in की वेबसाइट पर जाएं या ऐप स्टोर से ‘Digilocker’ डाउनलोड करें।
  • मोबाइल नंबर या आधार कार्ड से लॉगिन करें।
  • ‘Education’ सेक्शन में जाएं और ‘UPMSP’ या ‘UP Board’ सर्च करें।
  • कक्षा 10वीं या 12वीं का विकल्प चुनें।
  • रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
  • डिजिटल मार्कशीट आपके अकाउंट में सेव हो जाएगी।

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड में कुल छात्र

भगवती सिंह ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच सम्पन्न कराई गईं। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच किया गया। इस कार्य के लिए राज्यभर में कुल 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, "वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 25-04-2025 को अपराह्न 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित कर दिया गया है।

End of Feed