एजुकेशन

UP Board Result 2025: पहली बार यूपी बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर पर होगा जारी, जानें कैसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

UP Board Result 2025 from Digilocker: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का परिणाम किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात की जानकारी दी है। इस बार यूपी बोर्ड पहली बाबर विद्यार्थियों के अंकपत्र और प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर जारी करेगा।

Image

UP Board Result 2025 from Digilocker

UP Board Result 2025 from Digilocker: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का परिणाम किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। इन दोनों कक्षाओं के करीब 54 लाख से अधिक छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है और ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर मार्कशीट जारी की जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी परंपरा को बरकरार रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात की जानकारी दी है। इस बार यूपी बोर्ड पहली बाबर विद्यार्थियों के अंकपत्र और प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर जारी करेगा। बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था। वहीं, 2023 में नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे।

UP Board Result 2025 from Digilocker: यूपी बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर से

इस बबार यूपी बोर्ड ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को अंकपत्र और प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर मिलेगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि तकनीकी बदलाव को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, पेपर वाले अंकपत्र बाद में स्कूल से मिलेंगे, लेकिन डिजिलॉकर से छात्रों को अंकपत्र तुरंत मिल जाएगा। यह सत्यापित और डिजिटल हस्ताक्षर वाला होगा।

How to download UP Board Result 2025 from Digilocker

हाईस्कूल के छात्रों को अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि डालकर डिजिलॉकर से अंकपत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। इंटरमीडिएट के छात्रों को डिजिलॉकर पर अंकपत्र देखने और डाउनलोड करने के लिए अपना अनुक्रमांक और मां का नाम डालना होगा।

Digilocker से कैसे चेक करें UP Board का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले www.digilocker.gov.in की वेबसाइट पर जाएं या ऐप स्टोर से ‘Digilocker’ डाउनलोड करें।
  • मोबाइल नंबर या आधार कार्ड से लॉगिन करें।
  • ‘Education’ सेक्शन में जाएं और ‘UPMSP’ या ‘UP Board’ सर्च करें।
  • कक्षा 10वीं या 12वीं का विकल्प चुनें।
  • रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
  • डिजिटल मार्कशीट आपके अकाउंट में सेव हो जाएगी।

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड में कुल छात्र

भगवती सिंह ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच सम्पन्न कराई गईं। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच किया गया। इस कार्य के लिए राज्यभर में कुल 261 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इस साल, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 54.37 लाख छात्र उपस्थित हुए, जिसमें 27.32 लाख छात्र कक्षा 10 (हाईस्कूल) की परीक्षा दे रहे थे और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में शामिल हुए थे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article