‘नंबर बढ़वाना है तो पैसे दें’: UP बोर्ड ने किया अलर्ट, फर्जी वादों के लिए जारी की एडवाइजरी

जैसे-जैसे UP Board Result 2026 का समय नजदीक आ रहा है, छात्रों और अभिभावकों को ठगों से सतर्क रहने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने एक अहम एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी है कि इस दौरान जालसाज फर्जी वादों के जरिए छात्रों को निशाना बना सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि फोन कॉल, SMS या ईमेल के माध्यम से नंबर बढ़ाने का दावा पूरी तरह झूठा है और ऐसे किसी भी ऑफर पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

up board fraud alert

UP बोर्ड ने किया अलर्ट, फर्जी वादों के लिए जारी की एडवाइजरी

बोर्ड के अनुसार, पिछले वर्षों में यह देखा गया है कि ठग छात्र-छात्राओं से सीधे संपर्क करते हैं और उनसे परीक्षा से जुड़ी निजी जानकारी मांगते हैं। कई बार ये लोग खुद को बोर्ड का अधिकारी बताकर यह दावा करते हैं कि उनके पास रिजल्ट या डेटाबेस तक पहुंच है और पैसे लेकर नंबर बढ़वा सकते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह फर्जी होता है और छात्रों को ठगने का एक तरीका है।

End of Feed