New School Timing in Lucknow: उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी और लू का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मा के चलते स्कूलों की टाइमिंग अब बदल दी गई है। लखनऊ में शासन की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालितहोने वाली और मान्यता प्राप्त सभी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से आठ के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। लखनऊ मे गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का टाइम सुबह 7:30 से अधिकतम 1:00 तक निर्धारित किया। आदेश के मुताबिक लखनऊ के कक्षा 1 से 8 वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला गया है.
पहले भी बदली है टाइमिंग
कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया था। सभी विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का था। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक और अभिभावक विद्यालयों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। दोपहर में विद्यालयों का समय एक घंटा कम होने से बच्चों को काफी राहत मिलेगी। पहले स्कूल की टाइमिंग 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक की गई थी। अब नई टाइमिंग के अनुसार, स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे।
गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से अपील की दोपहर के समय धूप में ना निकले। अगर धूप में निकलने का जरूरी काम है तो अपने शरीर को पूरी तरह से ढक कर निकलें। इसके अलावा पेय पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
बिहार में स्कूल बंद
बिहार की राजधानी पटना में सभी स्कूलों को भीषण गर्मी और लू के चलते पटना के बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी किया है। गर्मी की स्थिति देखने के बाद ही स्कूलों को खोलने का फैसला लिया जाएगा।
