UP School Holiday 2025: संत रविदास जयंती पर यूपी में होगा सार्वजनिक अवकाश, 12 फरवरी को स्कूल रहेंगे बंद

UP School Holiday 2025 News in Hindi: पंचांग अनुसार संत रविदास जयंती हर साल माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल रविदास जयंती 12 फरवरी को मनाई जाएगी।

UP School Holiday: संत रविदास जयंती के अवसर पर देश के कई राज्यों में छुट्टी की घोषणा की है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में ये सवाल आना लाजमी है कि क्या संत रविदास जयंती के अवसर पर कल यानी 12 फरवरी को स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं। बता दें कि इसको लेकर आधिकारिक अपडेट आ गया है। संत रविदास जयंती पर बुधवार (12 फरवरी) को अब यूपी में सार्वजनिक अवकाश होगा। इससे पहले इसे निर्बंधित अवकाश की श्रेणी में रखा गया था। यह अपकाश उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों पर भी लागू होगा।

UP School Holiday 2025

UP School Holiday 2025

UP School Closed: सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर 2024 को साल 2025 के अवकाशों की सूची जारी की गई थी, जिसमें संत रविदास जयंती को निर्बंधित अवकाश की श्रेणी में रखा गया था। हालांकि, अब उस आदेश में संशोधन करके संत रविदास जयंती की जयंती के अवसर पर 12 फरवरी 2025 (बुधवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय व बैंक बंद रहेंगे।

End of Feed