एजुकेशन

UP School Closed: यूपी में शीतलहर का कहर, लखनऊ समेत इन जिलों में 27 तक स्कूल बंद

UP School Closed Winter Vacation Extended in Lucknow and Agra: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। कोल्ड अटैक को देखते हुए लखनऊ और आगरा में कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पहले यूपी में 23 जनवरी को स्कूल खुलने थे लेकिन ठंड के चलते कुछ जिलों में विंटर वेकेशन बढ़ा दी गई है।

Image

Winter Vacation in UP

UP School Closed Winter Vacation Extended in Lucknow and Agra: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। कोल्ड अटैक को देखते हुए लखनऊ और आगरा में कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में आने वालों चार-पांच दिनों तक कड़ाके की सर्दी और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पहले यूपी में 23 जनवरी को स्कूल खुलने थे लेकिन ठंड के चलते कुछ जिलों में विंटर वेकेशन बढ़ा दी गई है।

Lucknow Winter Vacation

लखनऊ में 27 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लखनऊ में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान देखते हुए आदेश जारी किया है कि सभी नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखा जाए। वहीं आदेश में ऑनलाइन मोड में क्लासेज चलाने की बात कही गई है। राजधानी में 28 दिसंबर से कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद है। सर्दी की वजह से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इस वजह से जिलाधिकारी ने ऑनलाइन क्लासेज चलाने का निर्देश दिया है।

Agra Schools Closed

शीतलहर को देखते हुए आगरा के जिलाधिकारी ने भी स्कूलों की दो दिन की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। आदेश के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 24 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के समय में बदलाव कर दिया गया है। आदेशानुसार 9 से 12वीं तक की कक्षाओं को सुबह 10.30 बजे से 3.30 बजे तक संचालित किया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article