UP School Closed: कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के इन जिलों में स्कूल बंद, जानें कब तक रहेंगी छुट्टियां

UP School Closed 2023, Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा की शुरूआत हो चुकी है और इसका समापन 15 अगस्त को भगवान शिव को पवित्र गंगा जल अर्पित करने के साथ होगा। इसके चलते यूपी के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज को भी बंद कर दिया गया है।

UP School Closed 2023, School Closed in Muzaffarnagar, Badaun, Meerut: कांवड़ यात्रा की शुरूआत हो चुकी है और इसका समापन 15 अगस्त को भगवान शिव को पवित्र गंगा जल अर्पित करने के साथ होगा। कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश में शिव भक्तों की सुविधा के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सुचारू आवाजाही के लिए जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। इस बीच यूपी के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज को भी बंद कर दिया गया है।

UP School Closed 2023

UP School Closed 2023

मुजफ्फरनगर में बंद रहेंगे स्कूल

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज 8 जुलाई को बंद होंगे और 16 जुलाई 2023 को खुलेंगे। मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मल्लप्पा बेंगारी ने बताया कि जिले के कई इलाकों में 1,379 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और लगभग 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

End of Feed