योगी सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा, माध्यमिक स्कूलों में 20,382 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तीन विज्ञापन जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तीन विज्ञापन जारी किए हैं। इनके तहत प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टीजीटी) के 17,735 पदों, हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों और इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस प्रकार तीनों भर्तियों के माध्यम से कुल 20,382 पदों पर चयन का अवसर मिलेगा। इन भर्तियों से जहां शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को अवसर मिलेगा, वहीं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शैक्षणिक नेतृत्व की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

योगी सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा

योगी सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा

टीजीटी के 17,735 पदों पर भर्ती

आयोग ने टीजीटी के 17,735 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर और आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित किए जाने की तिथियां निर्धारित हैं।

End of Feed