एजुकेशन

UP RTE Admission 2025: प्राइवेट स्कूलों में फ्री में एडमिशन, यूपी आरटीई के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां करें अप्लाई

UP RTE Admission 2025 Application: अगर आप भी अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से राइट टू एजुकेशन योजना (UP RTE Scheme 2025) शुरू की गई है। इस स्कीम के तहत प्राइवेट स्कूलों में फ्री में दाखिला पा सकते हैं। सेशन 2025-26 के लिए यूपी आरटीई में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो अपने बच्चों का दाखिला फ्री में प्राइवेट स्कूल में कराना चाहते हैं वो इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

UP RTE 2025 रजिस्ट्रेशन

Photo : Times Now Digital

UP RTE Admission 2025 Application: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से राइट टू एजुकेशन योजना (UP RTE Scheme 2025) शुरू की गई है। इस स्कीम के तहत प्राइवेट स्कूलों में फ्री में दाखिला पा सकते हैं। सेशन 2025-26 के लिए यूपी आरटीई में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो अपने बच्चों का दाखिला फ्री में प्राइवेट स्कूल में कराना चाहते हैं वो इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर जाना होगा।

यूपी आरटीई 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसके लिए 25 फीसदी सीटें प्राइवेट स्कूलों मे आरक्षित होती हैं। इस योजना के तहत प्री प्राइमरी और क्लास 1 के लिए एडमिशन होते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UP RTE 2025 Registration: ऐसे करें अप्लाई

  • यूपी आरटीई में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर ही Admission Schedule का लिंक दिखेगा।
  • इसके बाद Registration Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

UP RTE 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UP RTE 2025 Schedule

यूपी आरटीई में पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से 19 दिसंबर 2024 तक चलेगी। इसमें रजिस्ट्रेशन करने वाले पैरेंट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 20 दिसंबर से 23 दिसंबर 2024 तक बुलाया जाएगा। वहीं, लॉटरी निकालने की तारीख 24 दिसंबर 2024 है। बता दें कि पहले चरण के लिए प्राइवेट स्कूलों में सीट अलॉटमेंट लिस्ट 27 दिसंबर को जारी होगी। इस तरह से कुल चार चरणों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होगी।

Benefits of RTE Scheme: यूपी आरटीई स्कीम के फायदे

राज्य शिक्षा बोर्ड गैर सरकारी आरटीई सहायता प्राप्त स्कूलों में मुफ्त प्रवेश प्रदान करता है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क दी जाती है। राज्य में 25% सीटें बीपीएल बच्चों के लिए आरक्षित हैं। योग्य आवेदकों को प्री प्राइमरी से 8वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा मिलती है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article