UP Police Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस और अलीगढ़ के दौरे पर हैं। वह हाथरस में नारी वंदन सम्मेलन और अलीगढ़ में अनुसूचित जाति सम्मेलन के लिए यहां हैं। मुख्यमंत्री योगी की पहली सभा बागला कॉलेज हाथरस में हुई जहां उन्होंने नारी वंदन महिला सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया। यूपी पुलिस में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया।
UP Police Recruitment 2023 Women Reservation
बता दें कि हाथरस में आयोजित महिला सम्मेलन के मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी पुलिस में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की इस घोषणा से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहीं हजारों महिलाओं के चेहरे पर चमक आ गई है। जल्द ही यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती आएगी। इसमें से 30 प्रतिशत मतलब, 15807 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होगी।
जल्द आने वाला है नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश में 52699 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल सहित कई अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यहां कांस्टेबल के 52699, सब इंस्पेक्टर के 2469, रेडियो ऑपरेटर के 545, कंप्यूटर ऑपरेटर के 2833, जेल वार्डन के 521 पदों पर भर्ती होगी। अक्टूबर महीने में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा 300 नंबरों की होगी जिसमें 150 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। लिखित परीक्षा पास करने वालों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
