एजुकेशन

NABARD Grade A Prelims Result 2023: नाबार्ड ग्रेड ए प्रीलिम्स रिजल्ट nabard.org से ऐसे करें चेक

NABARD Grade A Prelims Result 2023: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) ने ग्रेड ए प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 जारी करने की लगभग सारी तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे कभी भी nabard.org पर जारी किए जा सकते हैं, उम्मीदवार यहां से अस्थाई तिथि देखें।

Image

नाबार्ड ग्रेड ए प्रीलिम्स रिजल्ट

26-3039-43जनरल 39-43National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD) Grade A Prelims Result 2023 देखने के लिए क्रेडिंशियल तैयार कर लें, क्योंकि नाबार्ड ग्रेड ए प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 जारी करने की लगभग सारी तैयारी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतीजे कभी भी nabard.org पर जारी किए जा सकते हैं, उम्मीदवार यहां से रिजल्ट जारी होने की अस्थाई तिथि देखें।

अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं दी है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट - nabard.org से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी आप रिजल्ट लिंक पा सकेंगे। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

कटऑफ भी होगा जारी

एक बार प्रीलिम्स रिजल्ट आने के बाद, उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। नतीजों के साथ-साथ आयोग श्रेणीवार कटऑफ भी जारी करेगा। कटऑफ उम्मीदवार की श्रेणी, उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, रिक्तियों की संख्या और परीक्षा के कठिनाई स्तर के अनुसार अलग-अलग होगी।

NABARD Grade A Expected Cut Off 2023

जनरल39-43
एससी28-32
एसटी 26-30
ओबीसी 35-39
इडब्लूएस 30-34
पिछले साल के कटऑफ के आधार पर नाबार्ड ग्रेड ए प्रीलिम्स के लिए अपेक्षित कटऑफ यहां दी गई है। परीक्षा 16 अक्टूबर, 2023 को दो पालियों - सुबह और दोपहर में कुल 200 अंकों के लिए ऑनलाइन आयोजित की गई थी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article