UP Police Constable Result, Cut Off 2024, Sarkari Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर (UP Police Constable Result) सकता है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीपीबीपीबी के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस माह कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का निर्देश (UP Police Constable Result 2024 Date) दिया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही रिजल्ट जारी कर (UP Police Constable Result 2024 Date) दिया जाएगा। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gpv.in पर उपलब्ध करवा (UP Police Constable Result 2024 Sarkari result) दिया जाएगा। ऐसे में यहां आप यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की डेट, कटऑफ लिस्ट और मार्क्स चेक कर सकते हैं।
UP Police Constable Result, Cut Off 2024: यहां देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट
UP Police Constable Cut Off 2024
| Category | Male Candidate | Female Candidate |
| सामान्य वर्ग (General Category) | 185-195 | 181-191 |
| ओबीसी (OBC) | 175-180 | 170-175 |
| अनुसूचित जाति (ST) | 115-120 | 110-115 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 150-155 | 145-150 |
UP Police Constable Result 2024 Date: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। परीक्षा के लिए कुल 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 60,244 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।How To Check UP Police Constable Result 2024
- सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
