एजुकेशन

UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा, यहां देखें संभावित तिथि

UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही जून में आयोजित हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे uppbpb.gov.in से चेक कर पाएंगे।

Image

UP Police Admit Card (Photo - AI)

UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की गई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा को हुए 1 महीने का समय हो चुका है और कैडिडेट्स के मन में केवल एक ही सवाल है कि UP Police Constable Result कब जारी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो UPPRPB द्वारा जल्द ही परीक्षा के परिणामों की घोषणा की जा सकती है। बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की घोषणा करेगा। नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे, जिसे उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से चेक कर पाएंगे।

कब आयोजित हुई थी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पूरे प्रदेश में कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन इसी साल 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को किया गया था। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के बीच इस लिखित परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था।

रिजल्ट के साथ जारी होगी कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ

लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद बोर्ड की ओर से श्रेणीवार (Category-wise) आधिकारिक कट-ऑफ भी जारी की जाएगी। जो अभ्यर्थी बोर्ड द्वारा निर्धारित इस फाइनल कट-ऑफ अंक को प्राप्त कर लेंगे, केवल उन्हें ही भर्ती के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET - Physical Efficiency Test) के लिए योग्य (सफल) माना जाएगा। जानकारों का मानना है कि इस बार भी फाइनल कट-ऑफ इसी के आस-पास रहने की संभावना है। हालांकि, सटीक स्थिति बोर्ड द्वारा आधिकारिक सूची जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सामान्य वर्ग (General)14.04644
ओबीसी (OBC)198.99599
ईडब्ल्यूएस (EWS)187.31758
एससी (SC)178.04955
एसटी (ST)146.73835

कुल कितने पदों पर होनी है भर्ती?

इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के कुल 32,679 पदों को भरा जाएगा। विभिन्न श्रेणियों के तहत पदों का विवरण इस प्रकार है:

सामान्य वर्ग (General)13,093 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)8,818 पद
अनुसूचित जाति (SC)6,857 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)3,264 पद
अनुसूचित जनजाति (ST)647 पद

इन 4 आसान स्टेप्स में चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई दे रहे 'UP Police Constable Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (जैसे रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4: आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

परीक्षा को सफलापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार अगले राउंड यानी पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 से 5 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article