एजुकेशन

UP Police Constable Result 2024: कितना होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का कट ऑफ, जानें मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स

UP Police Constable Result 2024, UP Police Constable Expected Cut Off Marks 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 17 फरवरी और 18 फरवरी को किया गया था। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

Image

UP Police Constable Result 2024

Photo : iStock

UP Police Constable Result 2024, UP Police Constable Expected Cut Off Marks 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा कांस्टेबल एग्जाम का रिजल्ट बहुत जल्द जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। फिलहाल अभ्यर्थी यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Exam 2024: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी और 18 फरवरी 2024 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। इस परीक्षा में 300 अंकों के 150 सवाल पूछे गए। इन सवालों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया था। बता दें कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

UP Police Constable Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोविजनल आंसर-की इसी महीने जारी कर दी जाएगी। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किय जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे।

UP Police Constable Expected Cut Off Marks 2024

CategoryUP Police Constable Expected Cut Off Marks 2024
जनरल188 - 193
ओबीसी173 - 178
एससी144 - 149
एसटी113 - 118

UP Police Constable Salary: कितनी मिलेगी सैलरी

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article