एजुकेशन

UP Police Constable Result 2024: रिजल्ट जारी! यहां चेक करें यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड आज यानी 21 नवंबर को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर (UP Police Constable Result) दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा (UP Police Constable Result 2024 Date) दिया गया है। यहां देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डेट, कब आएगा और कटऑफ लिस्ट।

Image

UP Police Constable Result 2024 Date: यहां देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 21 नवंबर को जारी हो (UP Police Constable Result) गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां कुल वैकेंसी का 2.5 गुना यानी 174316 उम्मीदवारों को कांस्टेबल के पीईटी व पीएसटी के लिए सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। - यह कॉपी अपडेटेड है।

UP Police Constable Result 2024 Date: कब जारी हुई थी फाइनल आंसर की

बता दें यूपीपीबीपीबी ने 30 अक्टूबर को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की थी। अंतिम उत्तर कुजी 9 नवंबर तक साइट पर उपलब्ध थी। यहां उम्मीदवारों के सभी आपत्तियों का निपटारा कर दिया गया है।

UP Police Constable Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board के ऑफिशियल साइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UP Police Constable Result 2024 Sarkari Result: रिजल्ट पर होग ये जानकारी

  1. रजिस्ट्रेशन नंबर
  2. अभ्यर्थी का नाम
  3. पिता का नाम
  4. डेट ऑफ बर्थ
  5. विषयवार मार्क्स
  6. प्राप्तांक
  7. कुल मार्क्स

UP Police Constable Result: इस बीच संपन्न हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा दिनांक 23, 24, 25 व 30 अगस्त 2024 को संपन्न हुई थी। इससे पहले परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। हालांकि पेपर लीक होने के चलते परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। दोबारा परीक्षा काफी कड़ाई के साथ निर्धारित थी। यहां नकल की किसी प्रकार की कोई गुंजाइश नहीं थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article