UP Police Constable Result 2024 Date And Time, uppbpb.gov.in: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या आज यानी 1 नवंबर को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा? बता दें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (UP Police Constable Result 2024) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड (UP Police Constable Result) कर सकेंगे। यदि पीडीएफ में आपका नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UP Police COnstable Cut Off, Answer Key: कटऑफ लिस्ट और फाइनल आंसर की
बता दें यूपीपीबीपीबी रिजल्ट जारी करने के साथ कटऑफ लिस्ट व फाइनल आंसर की दोनों जारी कर देगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए बुलाया जाएगा। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद डायरेक्ट कांस्टेबल के पदों पर भर्ती कर ली जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
How To Check UP Police Constable Result 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आपके रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसके अलावा आप चाहें तो रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दी मदद से स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable Result: देश की सबसे बड़ी परीक्षा
देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में करीब 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा के कुछ ही दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया गया था।
