UP Police Constable Recruitment 2025: जारी होने जा रहा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

UP Police Constable Recruitment 2025 Notification Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रौन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से कांस्टेबल भर्ती को नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

UP Police Constable Notification 2025 Date: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रौन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से कांस्टेबल भर्ती को नोटिफिकेशन 15 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 19220 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

UP Police Vacancy 2025

UP Police Vacancy 2025

UP Police Constable Vacancy 2025: कौन कर सकेगा वेतन

यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग और सभी वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 152 सेमी होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed