UPPBPB UP Police Constable Result 2026: अगस्त में मेडिकल टेस्ट, जानें कब जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

UPPBPB UP Police Constable Physical Test, Result 2026 Date, Sarkari Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। क्योंकि हाल ही में बोर्ड ने फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित की है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

UPPBPB UP Police Constable Physical Test, Result 2026 Date, Sarkari Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police Constable Physical Test) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित कर (UP Police Constable Result) दी हैं। जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक कांस्टेबल, जेल वार्डर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट 17 अगस्त से किए जाएंगे। प्रदेश के 75 जनपदों की पुलिस लाइन्स में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बीच अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं।

UPPBPB UP Police Constable Physical Test, Result 2026 Date, Sarkari Result

UPPBPB UP Police Constable Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीबीपीबी इस महीने के अंत तक या फिर अगस्त के पहले सप्ताह तक कांस्टेबल के लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर सकता है। हालांकि इस नोटिस में केवल फिजिकल टेस्ट का जिक्र किया गया है। रिजल्ट से संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

End of Feed