एजुकेशन

UP Police Constable Paper: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पहले ही दिन पूछे गए GK के ये 7 ट्रिकी सवाल, क्या आपको पता है जवाब

UP Police Constable Exam 2024 Paper Download: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा चल रही है। लाखों अभ्यर्थी हर दिन परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कांस्टेबल के 60,244 खाली पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन की परीक्षा खत्म होने के बाद ही परीक्षार्थियों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर आने लगीं।

Image

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

Photo : Times Now Digital

UP Police Constable Exam 2024 Paper Download: उत्तरपुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कांस्टेबल के 60,244 खाली पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को पहले दिन की परीक्षा खत्म होने के बाद ही परीक्षार्थियों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर आने लगीं। सोशल मीडिया पर पेपर शेयर करते हुए छात्रों ने सवालों की स्थिति पर जानकारी साझा की है। जनरल नॉलेज के सवालों को ट्रिकी और फंसाने वाला बताया है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दूसरे शिफ्ट की परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी द्वारा शेयर किए गए पेपर के आधार पर जनरल नॉलेज के कुछ ट्रिकी सवाल निकलकर सामने आए हैं। बता दें कि Times Now Navbharat इस पेपर के ओरिजिनल होने की पुष्टि नहीं करता है। यह आर्टिकल एग्जाम में सवालों की कठिनता और आगे की तैयारी के लिए है। पेपर में दिए गए जनरल नॉलेज के कुछ ट्रिकी सवाल आगे देख सकते हैं।

UP Police Constable Exam GK Questions

सवाल: 14 सितंबर को किस रूप में मनाया जाता है? (प्रश्न संख्या 82)

जवाब: हिंदी भाषा को देश की प्रमुख भाषा भी कहा जाता है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस भी मनाया जाता है, जिसे हम राष्ट्रीय हिंदी दिवस भी कहते हैं।

सवाल: साल 1928 में बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था? (प्रश्न संख्या 92)

जवाब: 1925 में जब गुजरात क्षेत्र बाढ़ और अकाल से पीड़ित था और फसल उत्पादन कम था, तब ब्रिटिश सरकार द्वारा बारडोली तालुका में कर में वृद्धि प्रमुख मुद्दा था, जो सत्याग्रह में बदल गया। बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था।

सवाल: सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना कब पेश की? (प्रश्न संख्या 73)

जवाब: किसानों को ऋण प्रदान करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) एक महत्वपूर्ण साधन है। यह योजना 1998 में शुरू की गई थी।

सवाल: तुगलक नामा पुस्तक के लेखक कौन हैं? (प्रश्न संख्या 76)

जवाब: अमीर खुसरो ने 1321 में तुगलकनामा लिखा था जिसमें बताया गया था कि कैसे घियाथुद्दीन तुगलक ने तुगलक वंश की स्थापना की थी और कैसे तुगलकों ने दिल्ली सल्तनत और पूरे भारत पर शासन किया था।

सवाल: भारतमाला परियोजना किससे संबंधित है? (प्रश्न संख्या 83)

जवाब: भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना हैं। भारतमाला परियोजना की शुरुआत 31 जुलाई, 2015 को हुई।

सवाल: सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य कौन सा है? (प्रश्न संख्या 89)

जवाब: हरियाणा में भारत का लिंगानुपात सबसे कम है और यह आंकड़ा 1000 पुरुषों पर 877 महिलाओं की संख्या दर्शाता है।

सवाल: चीन ने तिब्बत पर आक्रमण कब किया?

जवाब: साल 1950 में चीन ने हजारों सैनिकों के साथ तिब्बत पर हमला कर दिया। करीब 8 महीनों तक तिब्बत पर चीन का कब्जा चलता रहा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article